इंडियन बॉटलिंग प्लांट, गम्हरिया में मजदूर एवं विस्थापितों के अधिकारों की लड़ाई में झामुमो के नेतृत्व में आंदोलन सफल, चार दिनों के धरना-प्रदर्शन के बाद प्रबंधन ने मानीं सभी मांगें
सरायकेला/गम्हरिया, 25 नवंबर 2026,
बुधवार(भाग्य सागर)
इंडियन बॉटलिंग प्लांट, गम्हरिया में विस्थापित समिति एवं मजदूरों की जायज मांगों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला एवं गम्हरिया प्रखंड कमिटी के नेतृत्व विगत चार दिनों से जारी धरना-प्रदर्शन आज सकारात्मक समझौते के साथ समाप्त हुआ। मजदूरों एवं विस्थापितों के अधिकारों को लेकर चलाए गए इस आंदोलन में कंपनी प्रबंधन द्वारा सभी मांगों पर सहमति जताते हुए उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

जिला उपायुक्त के साथ हुई वार्ता के उपरांत कंपनी प्रबंधन, विस्थापित समिति के प्रतिनिधियों, झामुमो जिलाध्यक्ष शुभेन्दु महतो , प्रखंड अध्यक्ष भोमरा मांझी एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला श्रम अधीक्षक की मौजूदगी में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों एवं विस्थापितों की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया।

समझौता संपन्न होने के पश्चात इंडियन बॉटलिंग प्लांट कार्य शुरू किया गया तथा प्लांट का कामकाज सुचारू रूप से संचालित होने लगा।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने
इस आंदोलन केमाध्यम
एक बार फिर मजदूरों एवं विस्थापितों के अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। झामुमो जिला एवं प्रखंड कमिटी ने उनकी समस्याओं को लेकर लगातार प्रबंधन के समक्ष आवाज बुलंद की और चार दिनों तक संघर्ष जारी रखा, जिसके परिणामस्वरूप प्रबंधन ने सभी मांगों पर सहमति जताई।

वार्ता में जिला श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, कंपनी के महाप्रबंधक जयदेव ओझा, उप महाप्रबंधक प्रतिभा तिर्की, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, प्रखंड सचिव बैधनाथ टुडू, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, विस्थापित समिति के शत्रुघ्न महतो, तारिणी मंडल, होपना हसदा, बुद्धेश्वर नायेक एवं सुकू मार्डी उपस्थित रहे।
इसके अलावा झामुमो नेता अमृत महतो, वीरेंद्र प्रधान, धरमु गोप,जगदीश महतो, कृष्णा महतो, राजेश गोप, मंगल हेम्ब्रम, उदय मार्डी सहित बड़ी संख्या में विस्थापित एवं मजदूर साथी उपस्थित रहे।

झामुमो ने स्पष्ट किया कि मजदूरों का हक-अधिकार, विस्थापित परिवारों का सम्मान एवं उनके साथ न्याय पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। पार्टी आगे भी जहां कहीं मजदूरों का शोषण होगा, विस्थापितों के अधिकारों की अनदेखी होगी या स्थानीय लोगों के साथ अन्याय होगा, वहां उनके साथ खड़ी रहेगी और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

