Categories

November 24, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गृह प्रवेश सप्ताह के क्रम जिले में 23 नवंबर तक 677 लाभुक परिवारों का नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश संपन्न

सरायकेला-खरसावां, 23 नवंबर 2026
सोमवार (भाग्य सागर)

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा -2026 के तहत संचालित गृह प्रवेश सप्ताह के क्रम जिले के विभिन्न प्रखंडों में आवास योजना के लाभुक परिवारों को उनके नवनिर्मित घरों में प्रवेश कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विभिन्न प्रखंडों में 76 लाभुक परिवारों ने अपने नए आवास में गृह प्रवेश किया।

प्रखंडवार प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, चांडिल प्रखंड में 11, गम्हरिया में 03, ईचागढ़ में 05, खरसावां में 15, कुचाई में 08, कुकड़ू में 12, नीमडीह में 08, राजनगर में 06 तथा सरायकेला प्रखंड में 08 लाभुक परिवारों के आवासों में गृह प्रवेश संपन्न कराया गया।
मौके पर लाभुक परिवारों को पौधा एवं बधाई पत्र प्रदान कर उनके नए आवास में प्रवेश की शुभकामनाएं दी गईं।
जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रमों में स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि गृह प्रवेश सप्ताह के तहत 17 से 23 नवंबर 2026 तक जिले में 677 लाभुक परिवारों के नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश संपन्न कराया जा चुका है। इसके माध्यम से बड़ी संख्या में परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *