खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में ईएलसी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित
सरायकेला-खरसावां, 13 नवंबर 2026,
शुक्रवार (भाग्य सागर)
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिले के 57-खरसावाँ विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में निर्वाचक साक्षरता क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सीनी स्थित वर्षिणी +2 उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 57-खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर उपायुक्त,जयवर्धन कुमार एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम पंजीकरण, मतदान के अधिकार एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देते हुए उन्हें अपने परिवार एवं समाज में भी निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में यू.एच.एस. कृष्णापुर की मौसमी महतो (कक्षा 10) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, खरसावाँ की जयंती कुमारी ने द्वितीय तथा यू.एच.एस. बुरुडीह, खरसावाँ की खुशबू महतो (कक्षा 10) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त वर्षिणी +2 उच्च विद्यालय, सीनी की मोनिका महतो, प्रोजेक्ट +2 उच्च विद्यालय, बरबांबो की ऋतु महतो, राजकीय +2 उच्च विद्यालय, कुचाई के योगेश्वर मुंडा, यू.एच.एस. कृष्णापुर की महिमा चाकी, यू.एच.एस. तिरुलडीह के अशोक महतो तथा वी.एस. पब्लिक स्कूल, सीनी की रीत महापात्रा एवं प्रणिधि बोदरा ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

क्विज प्रतियोगिता में यू.एच.एस. कृष्णापुर के तनीष कुमार सिंह (कक्षा 10) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, खरसावाँ के ऋषभ कुमार सिंह एवं यू.एच.एस. कोलाबिरा की पार्वती माझी (कक्षा 10) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यू.एच.एस. जोरोकुर्मा के आयुष महतो (कक्षा 10) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त यू.एच.एस. पदमपुर की काजल महतो, मॉडल स्कूल, खरसावाँ की पार्वती मलई, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, खरसावाँ की बृष्टि गांगुली, एस.ई. रेलवे इंटर कॉलेज, सीनी के विक्की महतो एवं बबीता महतो, वी.एस. पब्लिक स्कूल, सीनी के मिलन प्रधान तथा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, खरसावाँ के शुभम राज ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी, मताधिकार के महत्व तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं एवं भावी मतदाताओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
आगामी 14 नवंबर, 2026 को जिले में जिला स्तरीय ईएलसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विधानसभा क्षेत्र स्तर पर चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे।

