Categories

November 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

छठ महापर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सरायकेला नगर पंचायत की तैयारियां युद्ध स्तर पर

सरायकेला,10 नवंबर 2926, मंगलवार (भाग्य सागर)

छठ महापर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर सरायकेला के खरकाई नदी किनारे स्थित विभिन्न घाटों पर
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।


बैठक में नदी घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई।
सभी कार्यों को निर्धारित समय मे पूर्ण करने के लिए कार्यालय आदेश जारी कर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं।

श्री जगन्नाथ घाट: सफाई पर्यवेक्षक समीर रजक के नेतृत्व में अर्जुन गोप एवं बालू प्रसाद महतो।
कुंदरसाई घाट एवं श्मशान काली मंदिर घाट: सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार के नेतृत्व में बजरंग महंती, रोहित कुमार साहू एवं जीतू खलखो। नोडल पदाधिकारी: देवाशीष प्रधान, नगर प्रबंधक।

प्रकाश व्यवस्था एवं चेंजिंग रूम के लिए
श्री जगन्नाथ घाट में विशाल ब्रज सिंहदेव।
कुंदरसाई घाट एवं श्मशान काली मंदिर घाट में सूरज सिंह ठाकुर। नोडल पदाधिकारी: संदीप कुमार, कनीय अभियंता।

घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु..
श्री जगन्नाथ घाट: मनोज खाखा, सामुदायिक संगठनकर्ता।
कुंदरसाई घाट एवं श्मशान काली मंदिर घाट: प्रह्लाद कुमार साहू, सहायक।
नोडल पदाधिकारी: अजय सुंडी, कनीय अभियंता।

छठ घाटों पर तैराक कर्मियों की भी तैनाती की गयी है श्री जगन्नाथ घाट: प्रदीप कालुवा एवं विकास मुखी तथा
कुंदरसाई घाट एवं श्मशान काली मंदिर घाट में राजा राम एवं चमाई सोरेन। नोडल पदाधिकारी: विक्की गोप, कनीय अभियंता।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि छठ महापर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा से जुड़े महत्वपूर्ण पर्व हैं। इन अवसरों पर हजारों श्रद्धालु नदी घाटों पर पहुंचते हैं। नगर पंचायत का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।सभी घाटों पर युद्धस्तर पर साफ-सफाई कराई जाएगी। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
श्रद्धालुओं की आस्था, सुविधा एवं सुरक्षा नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी के सामूहिक प्रयास से छठ महापर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा का आयोजन सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *