Categories

November 20, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कोल्हान आयुक्त- सह- रोल ऑब्जर्वर रवि रंजन कुमार विक्रम ने एसआईआर -2026 के तहत सरायकेला एवं खरसावां विधानसभा क्षेत्र में किया सुपर चेकिंग एवं स्थलीय सत्यापन

सरायकेला-खरसावां, 19 नवंबर 2026, गुरुवार (भाग्य सागर)

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में संचालित SIR -2026 के तहत आज कोल्हान आयुक्त, सिंहभूम, चाईबासा-सह-रोल ऑब्जर्वर रवि रंजन कुमार विक्रम द्वारा जिले के 51- सरायकेला एवं 57- खरसावां विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्र अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की सुपर चेकिंग एवं स्थलीय सत्यापन किया गया।


इस दौरान रोल ऑब्जर्वर द्वारा नो मैपिंग से संबंधित मामलों एवं फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु आवेदन करने वाले नए मतदाताओं के घर जाकर स्थलीय सत्यापन किया गया। नो मैपिंग श्रेणी में शामिल मतदाताओं से प्रत्यक्ष संवाद कर यह जानने का प्रयास किया गया कि उनका नाम इस श्रेणी में किन कारणों से आया है तथा उनके पूर्ववर्ती मतदाता विवरण एवं मैपिंग से संबंधित क्या स्थिति है। इस क्रम में उपलब्ध दस्तावेजों एवं संबंधित जानकारियों का भी अवलोकन किया गया।


फॉर्म-6 के आवेदकों से संवाद कर उनके आवेदन एवं मतदाता पंजीकरण से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया गया।
सुपर चेकिंग के दौरान संबंधित बीएलओ से भी नो मैपिंग मामलों की स्थिति, मतदाताओं से किए गए संपर्क एवं सत्यापन की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिया कि नो मैपिंग श्रेणी में शामिल प्रत्येक मतदाता से संपर्क स्थापित कर उसका कारण जानें तथा संबंधित दस्तावेजों एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करें। जिन मामलों में मतदाताओं से संपर्क अथवा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन शेष है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।


मौके पर उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वांगियारी, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, संबंधित एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *