भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता -2026 के तहत विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन
सरायकेला-खरसावां,
19 नवंबर 2026,
गुरुवार (भाग्य सागर)

झारखंड स्थापना दिवस समारोह-2026 के अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिला खेल कार्यालय द्वारा आज भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता-2026 के तहत विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

अर्जुना स्टेडियम, खरसावाँ में फुटबॉल एवं हॉकी की टीम की स्पर्धाएं आयोजित की गईं तथा आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, दुगनी में तीरंदाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक एवं बालिका वर्ग की फुटबॉल एवं हॉकी स्पर्धाओं में विजेता एवं उपविजेता रहे—
बालिका हॉकी,विजेता – हॉकी मानासिंह,
उपविजेता, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राजनगर।
बालिका फुटबॉल
विजेता – कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), राजनगर।उपविजेता कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरसावाँ।
-बालक हॉकी में विजेता – हॉकी सिंहभूम, सरायकेला।
उपविजेता – +2 उच्च विद्यालय, खरसावाँ।
-बालक फुटबॉल
विजेता,छोटा चाकड़ी, कुचई उपविजेता – एन.आर. सरायकेला।
-तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला वर्ग में खिलाड़ियों का प्रदर्शन निम्नवत रहा—
पुरुष वर्ग
धनराज नाग,सुराज जामुदा एवं लुथरू हांसदा.
महिला वर्ग में सुनीता टुटी,सोनम संगा एवं
बाहा बेसरा.
प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार एवं संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) तथा अंचल अधिकारी (CO) उपस्थित रहे।


