Categories

November 23, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा -2026 के तहत गृह प्रवेश सप्ताह में आज 47 लाभुक परिवारों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश

सरायकेला-खरसावां, 22 नवंबर 2026
रविवार (भाग्य सागर)

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा -2026 (17 से 27 नवंबर) के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जारी है। गृह प्रवेश सप्ताह के दौरान आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में 47 लाभुक परिवारों ने अपने नव निर्मित आवास में गृह प्रवेश किया।

प्राप्त प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, चांडिल प्रखंड में 06, गम्हरिया में 08, ईचागढ़ में 05, खरसावां में 04, कुचाई में 03, कुकड़ू में 07, नीमडीह में 06, राजनगर में 05 तथा सरायकेला प्रखंड में 03 आवासों में गृह प्रवेश संपन्न हुआ।

प्रखंड कुकड़ू की ग्राम पंचायत बेराशी सिरूम एवं लेटेमदा में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के लाभुक निखिल चंद्र महतो एवं उर्मिला महतो सहित अन्य लाभुक परिवारों के नवनिर्मित आवासों में विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला पातर, मुखिया मस्जिद सिंह एवं जिला पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि युधिष्ठिर मांझी की संयुक्त उपस्थिति में गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक संजय कुमार महतो, सबिता महतो एवं शक्तिपद महतो भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर लाभुक परिवारों को पौधा एवं बधाई पत्र प्रदान कर नए आवास में प्रवेश की शुभकामनाएं दी गईं।

वहीं, झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत सरायकेला नगर भवन, सरायकेला सहित जिले के विभिन्न प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के संरक्षकों का अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के संरक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को VB-G RAM G योजना के प्रावधानों एवं इसके तहत संचालित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई। ग्रामसभा के माध्यम से गांव की स्थानीय आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं का चयन कर उन्हें पारित करने की जानकारी साझा की गई, ताकि ग्रामीणों की सहभागिता से ग्राम विकास की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *