विश्व शौचालय दिवस पर जिले के सभी प्रखंडों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सरायकेला-खरसावां, 26 नवंबर 2026,
गुरुवार (भाग्य सागर)
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा- 2026 के अंतर्गत विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों में स्वच्छता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में लोगों को स्वच्छता के महत्व तथा स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आमजनों, विद्यार्थियों एवं बच्चों को शौचालय के नियमित उपयोग करने, शौचालय की साफ-सफाई एवं समुचित रखरखाव तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही, संक्रमण एवं बीमारियों से बचाव के लिए सही तरीके से हाथ धोने की आवश्यकता के संबंध में जागरूक किया गया।

