अयोध्या के श्रीराम एयरपोर्ट से अप्रैल 2023 में फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान,तैयारी पूरी है
अयोध्या:- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के दर्शन के लिए देश और विदेश से आने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है. उड़ान योजना के तहत अयोध्या में अप्रैल 2023 से उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी हो रही है. इसका नाम श्री राम एयरपोर्ट होगा.एयरपोर्ट प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों की माने तो अप्रैल 2023 में 300 यात्री क्षमता वाले पहले टर्मिनल का संचालन शुरू हो जाएगा. इसके बाद तीन अन्य टर्मिनल सन् 2025 तक बनकर तैयार हो जाएंगे.अयोध्या एयरपोर्ट बनाने के लिए 323 एकड़ जमीन लगभग मिल गई है. पहले चरण का काम चल रहा है. दूसरे और तीसरे चरण की आगे की परियोजना जारी है. जैसे- जैसे हमारे पहले चरण का काम पूरा होगा वैसे ही दूसरे और तीसरे चरण का काम किया जाएगा. कोशिश है कि राम मंदिर निर्माण पूरा होने से पहले ही एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाए. इससे टूरिस्ट को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी. लखनऊ एयरपोर्ट का लोड भी घट जाएगा.

Ayodhya:- There is good news for the devotees coming from the country and abroad to see Maryada Purushottam Lord Ram. Under the flight scheme, preparations are being made to start the flight service in Ayodhya from April 2023. Its name will be Shri Ram Airport. If the officials associated with the airport project are to be believed, the first terminal with 300 passenger capacity will start operating in April 2023. After this, three other terminals will be ready by the year 2025. Almost 323 acres of land has been acquired for the construction of Ayodhya airport. The work of the first phase is going on. Further project of second and third phase is going on. As soon as the work of our first phase is completed, the work of second and third phase will be done. Efforts are being made that the operation of the airport should start even before the construction of the Ram temple is completed. Due to this, the tourist will not face any kind of problem. The load of Lucknow airport will also reduce.
