कुचाई के अरूवां में भक्तों ने अंगारों पर नंगे पांव चलकर दी भक्ति की परीक्षा
खरसावां भक्तों ने वैशाख संक्रांति पर नंगे पांव तक अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जताई और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की कुचाई प्रखंड के अरुवां गांव में स्थित शिव मंदिर में वैशाख सक्रांति पर विधि विधान से पुजारी ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। भक्तों ने गुरुवार को विधिवत उपवास रखकर सोना नदी से महालक्ष्मी की कलश यात्रा निकाली विभिन्न मार्गों से होती हुई।

अरुवां शिव मंदिर पहुंची। मंदिर में कलश की स्थापना कर पूजा अर्चना प्रारंभ की गई। कतारवध भक्तों ने भी भगवान शिव को जल चढ़ाकर अपने परिवार का दीर्घायु की कामना की। वहीं शुक्रवार को बाजे गाजे के साथ कालिका घाट मंदिर पहुंचा। भक्तों एवं छोटे-छोटे बच्चों ने भी भगवान भोलेनाथ की आराधना कर नंगे पांव अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जताई। भगवान शिव की पूजा अर्चना के दौरान और अरूवां में मेला सह छऊ नृत्य का भी आयोजन किया गया। दिनभर भक्तों ने मेला का आनंद उठाया वहीं रात में छऊ नृत्य का आनंद लिया।

