पोंडाकाटा में कुजूर फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद बिहारी कुजुर के नेतृत्व में बच्चों के बीच कॉपी कलम पेंसिल रब्बर नोटबुक कटर एवं टोफी बात कर अंबेडकर जयंती मनाया गया
खरसावां
कुचाई प्रखंड क्षेत्र के पोंडाकाटा में कुजूर फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद बिहारी कुजुर के नेतृत्व में बच्चों के बीच कॉपी कलम पेंसिल रब्बर नोटबुक कटर एवं टोफी बांटकर भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132 वीं जयंती मनाई गई।
Lo
मौके पर हुजूर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री कुजूर ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया और सबके लिए समान अधिकार स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की। भीमराव अंबेडकर की समाजोन्मुख सोच के परिणामस्वरुप भारतीय समाज में एक नई चेतना का विस्तार हुआ। समाज में काफी सकारात्मक बदलाव आए बाबा साहब को सामाजिक विचारधारा में परिवर्तन लाने का श्रेय जाता है। उन्होंने कहा कि समाज में सुधार शिक्षा ही संभव है। शिक्षा वस्त्र है जो सामान्य और सामान्य का फर्क को मिटाता है। मौके पर मुखिया श्रीमती अनुराधा उरांव,सूर्यनारायण उरांव,आदित्य उरांव,जगदीश उरांव,साधु चरण बांकिरा,दीपक उरांव,बैरम कुंटिया,बानो गोप, रघुनाथ गोप,पुंगी बांकिरा,सौरव महतो,नेहा उरांव, अंजलि उरांव,अनु महतो, लोकप्रिय महतो,दिव्यांग महतो आदि उपस्थित थे।

