फायर सेफ्टी वीक के तहत अग्निशमन विभाग ने विद्यालयों में मॉक ड्रिल के माध्यम से किया जागरूक।
सरायकेला। फायर स्टेशन सरायकेला के फायर सेफ्टी ऑफिसर ऋषि कुमार तिवारी के नेतृत्व में फायर सेफ्टी वीक मनाते हुए विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिसके तहत सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के बाल विकास शिक्षा निकेतन और ईस्टीम इंग्लिश पब्लिक स्कूल में मॉक ड्रिल कर विद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को फायर से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें आग लगने की स्थिति में बरते जाने वाले आवश्यक सावधानियां, एलपीजी से आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, फायर एक्सटिंग्विशर के सही इस्तेमाल के तरीके और फायर से सुरक्षा जैसे विषयों पर छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को जागरूक किया गया। मौके पर फायर स्टेशन के प्रभात प्रसाद एवं शशि भूषण साहा मुख्य रूप से मौजूद रहकर फायर सेफ्टी को लेकर आवश्यक टिप्स दिए।
