Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मुक्तेश्वर धाम हरिना का कायाकल्प चुनावी वादा को पूरा किया – विधायक संजीव सरदार

*योजना के क्रियान्वयन में सभी की भागीदारी हो सभी श्रद्धालु प्रत्येक सोमवार को श्रमदान करें- ममता प्रियदर्शी डीएफओ

जमशेदपुर प्रमंडल*
पोटका 16 अप्रैल-आज संपूर्ण प्रदेश में जहां प्रकृति मनुष्य के अधीन बन गई है वहीं कोल्हान के प्रसिद्ध मुक्तेश्वर धाम हरिना मंदिर प्रांगण को जैसे ही पर्यटन स्थल का दर्जा मिला वैसे ही पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वीकृति पर पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार के चुनावी वादे के तहत प्राकृतिक छठाओं के बीच बना कोल्हान के प्रसिद्ध बाबा मुक्तेश्वर धाम प्राचीन मंदिर प्रांगण को जैव विविधता उद्यान के रूप में विकसित करने हेतु हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार एवं विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर वन प्रमंडल के डीएसओ मैडम ममता प्रियदर्शी पूरी टीम के साथ 24 करोड़ रुपए से बनने वाली पर्यटन स्थल व जैव विविधता उद्यान निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया।
इस शुभ अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल के डीएफओ मैडम ममता प्रियदर्शी ने 24 करोड़ रुपए से बनने वाली इस योजना को विस्तार पूर्वक बताई एवं हजारों दर्शकों को वीडियो क्लिप दिखाकर बारी-बारी से समझायी। एवं उपस्थित सभी महानुभावों से आग्रह पूर्वक कहीं की सभी अपने अपने जन्मदिन पर अवश्य एक वृक्षारोपण करें एवं उसे बचाने का संकल्प लें साथ ही योजना में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो इसलिए सभी से प्रत्येक सोमवार को श्रमदान करने की आग्रह की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक संजीव सरदार ने कहा की मैंने अपने चुनावी वादे के तहत इस प्राकृतिक वादियों से घिरा हरना मुक्तेश्वर धाम प्रांगण को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का वादा किया था आज मैंने यह वादा पूरा किया। 1 साल बाद यह प्रांगण नए लुक में नजर आएगा स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। मौके पर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों के ग्राम प्रधान ,सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य साथ-साथ ग्रामीणों के अलावे भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

* Everyone should participate in the implementation of the scheme, all devotees should do shramdaan on every Monday – Mamta Priyadarshi DFO

Jamshedpur Division*
Potka April 16- Today, where nature has become subservient to man in the entire state, the famous Mukteshwar Dham Harina temple premises of Kolhan got the status of a tourist destination, as soon as the Department of Environment and Climate Change got the approval of Jharkhand Government’s Chief Minister Hemant Soren. Chief guest MLA Sanjeev Sardar and special guest Jamshedpur Forest Division in the presence of thousands of villagers to develop the famous Baba Mukteshwar Dham ancient temple premises of Kolhan as a Biodiversity Garden under the election promise of Assembly MLA Sanjeev Sardar K DSO Madam Mamta Priyadarshi along with the entire team performed Bhoomi Poojan for the construction of Rs 24 crore tourist place and biodiversity park.
On this auspicious occasion, Mamta Priyadarshi, DFO, Jamshedpur Forest Division explained in detail about this Rs 24 crore scheme and explained it one by one by showing video clips to thousands of spectators. And urged all the dignitaries present that everyone must plant a tree on their birthday and take a pledge to save it, as well as ensuring everyone’s participation in the scheme, therefore urged everyone to do Shramdaan every Monday. MLA Sanjeev Sardar, who was present as the chief guest on the occasion, said that under his election promise, I had promised to develop Harna Mukteshwar Dham courtyard surrounded by natural litigants as a tourist place, today I fulfilled this promise. After 1 year, this courtyard will be seen in new look, local youth will get employment. On the occasion, village heads of all the villages coming under the assembly area, heads of all the panchayats, panchayat samiti members, Zilla Parishad members, ward members as well as a large number of women were present in addition to the villagers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *