Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर : पुलिस ने छापामारी कर 700 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद, चांडिल से लाई जा रही थी शराब की खेप, एक गिरफ्तार

 

बरामद शराब के साथ थाना प्रभारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी बरामद शराब के साथ थाना प्रभारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी

भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब की खेप को आदित्यपुर पुलिस ने पकड़ा है. इसकी गुप्त सूचना एसपी आनंद प्रकाश को मिली थी. इस सूचना के बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस ने मंगलवार सुबह सापड़ा मोड़ के पास छापेमारी की. इस दौरान एक (जेएच 01 डीडी 6302) टाटा मैजिक को भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा. पुलिस ने चालक खरसावां के विषयगोडा निवासी राजेश हेम्ब्रम और खरसावां के ही रहने वाले खलासी गोपाल जोंकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. इसी बीच मौका पाकर चालक मौके से फरार हो गया. टाटा मैजिक की तलाशी लेने पर लोकल मेड अंग्रेजी शराब 27 कार्टून (करीब 700 बोतल) बरामद हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि यह अवैध शराब की खेप चांडिल से लाई जा रही थी. थाना प्रभारी ने बताया कि चांडिल में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री पहले भी पकड़ी जा चुकी है. छापेमारी दल में अभिषेक कुमार, सुमन सौरभ, राजू राणा, अशोक शर्मा शामिल थे.

Station in-charge and other police officers with recovered liquor Station in-charge and other police officers with recovered liquor

Adityapur police has seized a large consignment of spurious English liquor. Its secret information was received by SP Anand Prakash. After this information, a team was formed under the leadership of Adityapur police station in-charge Rajan Kumar. Police raided near Sapra Mod on Tuesday morning. During this one (JH 01 DD 6302) Tata Magic was caught with huge quantity of liquor. The police started questioning the driver Rajesh Hembram, a resident of Vishyagoda in Kharsawan, and Khalasi Gopal Jonko, a resident of Kharsawan. Meanwhile, after getting the opportunity, the driver fled from the spot. On searching Tata Magic, 27 cartons (about 700 bottles) of local made English liquor have been recovered. It is feared that this illegal liquor consignment was being brought from Chandil. Station in-charge told that illegal mini liquor factory in Chandil has been caught earlier also. Abhishek Kumar, Suman Saurabh, Raju Rana, Ashok Sharma were included in the raiding team.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *