तीन दिनों से बंद पड़े आश्रम आवासीय विद्यालय कुचाई का युवा कांग्रेसियों ने किया दौरा पुनः बच्चों का पठन-पाठन चालु कराने को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
खरसावां बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ एवं अंधकारमय को देखते हुए।कुचाई प्रखंड क्षेत्र के चोरपाडीहा में स्थित आश्रम आवासीय विद्यालय तीन दिनों से बंद पड़े होने की सूचना पाकर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश मुंदुईया प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा एवं कोल्हान संयोजक प्रकाश महतो ने विद्यालय का दौरा कर जल्द से जल्द बच्चों का पुनः पठन-पाठन चालू कराने को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल को एक ज्ञापन सौंपा।

मालूम हो कि सत्र 2021-22 एवं 22-23 का कल्याण विभाग द्वारा उक्त विद्यालय को संचालित करने वाली एनजीओ आसरा को आवंटन देना बंद कर दिया है। ना ही पिछले एक वर्षो से एनजीओ का नवीनीकरण भी नहीं हुआ है। जिससे विद्यालय के लगभग 200 बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने जा रहा है। वहीं कल्याण विभाग की लापरवाही व आवंटन उपलब्ध नहीं कराने के कारण विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिकाओं का परेशानी और बढ़ गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव श्री मिश्रा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। ये जितना समृद्ध होंगे भारत देश उतनी ही तेजी से विकास की पथ पर आगे बढ़ता रहेगी। उन्होंने कहा कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है।

युवा कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। मौके पर जिला अध्यक्ष श्री मुंदुईया ने कहा कि उक्त विषय को संज्ञान में लेते हुए। अनुसूचित जनजाति एवं गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले 200 छात्रों की भविष्य को देखते हुए। अति शीघ्र पुनः विद्यालय को सुचारु रुप से चालू करने की कृपा करें। अन्यथा जिला युवा कांग्रेस कमेटी मजबूर होकर उक्त विद्यालय के छात्र एवं उनके अभिभावकों को लेकर उग्र आंदोलन करेगी।
