Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला पुलिस ने कंपनी चोरी मामले के तीन आरोपियों को लिया हिरासत में

सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि विगत 28 मार्च को सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंटरनेशनल फैब्रिकेशन सिस्टम कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. सरायकेला पुलिस ने कंपनी में हुए चोरी मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. जबकि मामले में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं.

इसके बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया. जिसमें पुलिस ने मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य रूप से कांड्रा रेलवे स्टेशन रोड निवासी महमूद अंसारी, नारायणपुर निवासी दस्तगीर शेख और मुड़िया निवासी साकिर हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीनों ही आरोपियों द्वारा अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी घटना को अंजाम दिया गया था.मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं. इनके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है.एक लाख के सामानों की हुई थी चोरी
प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी ने बताया कि कंपनी द्वारा एक लाख मूल्य के सामान चोरी होने की सूचना दी गई थी.लेकिन पुलिस अनुसंधान के क्रम में आरोपियों ने 15 हज़ार सामान बेचकर प्राप्त किए थे. जिसमें से पुलिस ने साढ़े 4 हजार रुपए नगद इन आरोपियों के पास से बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *