कुचाई के कुंजाडीह में आयोजित दिन-रात्रि 16 प्रहर हरि संकिर्त्तन संर्पन्न,हरि संकिर्त्तन में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़
खरसावां
कुचाई प्रखंड के अंतर्गत कंजाडीह,बालिजुडीह गांव में श्री श्री राधा गोविंद हरि संकीर्तन समिति के द्वारा पारंपरिक विधि विधान के तहत आयोजित दिन-रात्रि 16 प्रहर राधा गोविंदय अखंड जुगल नाम हरि संकीर्तन संर्पन हो गई।

गंधाधिवास के साथ शुरू हुआ संकीर्तन महायज्ञ में कंजाडीह,बालजुडी सहित विभिन्न गांवो से सैकडों की संख्या में श्रद्वालु पहुचे। और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ ही। साथ ही गांव के सुख शांति की कामना की गई। इस दौरान कुंजाडीह गांव में हरि संकिर्त्तनमय रहा। दुर दराज से पहुचे श्रद्वालु ने राधा कृष्णा हरि संकिर्त्तन का आन्नद उठाया। हरि संकीर्तन महायज्ञ का शुभआरभं गंधाधिवास के साथ हरि सकीर्तन शुरू हुआ। वहीं कुंज विसर्जन एवं धुलैट के साथ हरि संकीर्तन संर्पन्न हो गई। इस दौरान खरसावां विधानसभा के विधायक दशरथ गागराई ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि राधा कृष्णा की महिमा अपरमपार है। भगवान कृष्ण के प्रति आस्था व विश्वास हमारी ताकत है।
भगवान राधा कृष्णा लोगों के कष्ट दूर करेंगे। हरि संकीर्तन में पहुंचे और राधा कृष्णा से हर परिवार खुशहाल रहे, समाज से सारे कष्ट दूर होने की कामना की। हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में हारा धन गोस्वामी जीलीगलोहर पश्चिम बंगाल,वासुदेव दास पश्चिम बंगाल आदित्य दास पश्चिम बंगाल कांचन दास पश्चिम बंगाल भरत दास गोस्वामी लान्दुपडीह रांची अभिमन्यु प्रधान किर्तन समिति जामडीह एवं बालिजुडीह संकीर्तन मंडली सरायकेला खरसावां के कलाकार ने भाग लिया। संकीर्तन में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, बीएचपी जिला उपाध्यक्ष शीतल साहू दुर्गामणि आरोग्य नर्सिंग होम के स्थापक पंकज प्रधान शिक्षक दीनबंधु सिंह पात्र,मनोज कुराल,त्रिलोचन नायक,गोवर्धन नायक,गोपीनाथ नायक,जयंत कर,रजनीकांत सिंहदेव,खिरोद सिंहदेव कालीचरण जेना,रंजीत कुराल देव कुमार नायक तरणी कुराल कार्तिक जेना आदि उपस्थित थे।
