Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बड़ा चुनचुड़ीया के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक की मौत तीन घायल

ईचागढ़ – सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर बड़ा चुनचुड़ीया के पास एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई एवं अन्य तीन गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची ईचागढ़ थाना के एस आई शिवा यादव दलवल के साथ पहुंचकर एंबुलेंस से तीनों घायलों को मिलन चौक स्थित माधुरी नर्सिंग होम भेज दिया वही मृतक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला भेज दिया।

घटनास्थल से बाइक को भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है। लाश की पहचान बंगाल के बाघमुंडी थाना क्षेत्र के शोशो गांव निवासी बाबु सिंह के रूप में कि गई है वहीं घायलों में शोशो निवासी विवेक कोईरी, शंभू लोहार एवं मुकेश लोहार के रूप में कि गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक ही बाइक में सवार होकर चारों शोशो गांव से रांगामाटी की ओर जा रहा था जहां किसी अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से चोरों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसमें एट की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एवं तीन घायल हो गए। तत्काल दो युवकों का इलाज माधुरी नर्सिंग होम में किया जा रहा है एवं विवेक कोईरी को वेहतर इलाज हेतु सिंहपुर नर्सिंग होम ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *