पुलिस ने किया खुलासा ट्रक के लुटेरों की, सिर्फ 12 घंटे के भीतर
चक्रधरपुर में ट्रक चालक से लूट के मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है. यह जानकारी चक्रधरपुर थाना में डीएसपी कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता में दी.पुलिस ने लूट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था.
Advertising-

पश्चिमी सिंहभूम जिला के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस टीम का गठन कर छापामारी की गई.डीएसपी कपिल चौधरी ने बताया कि एक मई को चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग के ऑक्सफोर्ड अस्पताल के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने एक ट्रक को रोक कर चालक से 23 हजार 50 रुपया लूट लिए थे. टीम में शामिल चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने साक्ष्य के जरिए तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.
