Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस को

सरायकेला सिनी स्टेशन पर आयोजित एक छोटे समारोह में इस ट्रेन को केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव आज से विधिवत रूप से सिनी में ठहराव शुरू ही गया।इस दौरान उनके चक्रधरपुर के डीआरएम भी मौजूद थे।ट्रेन की तरह से वर्षो पुरानी मांग हुई पूरी- अर्जुन मुंडा

Advertisement-


ट्रेन के उद्घाटन के पश्चात केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयास से ही यह ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने अपने संबोधन मे कहा कि आज उन्हे काफी खुशी हो रही है कि सीनी रेलवे स्टेशन से 12021/12022 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस का फिर से ठहराव के बाद उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।सरायकेला खरसावां की जनता की इस ट्रेन के यहां ठहराव की लंबे अरसे से मांग थी। रेलवे हमारे देश की लाइफ लाइन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके नेतृत्व में रेल मंत्री अश्वनी विश्वा रेलवे को विश्व स्तरीय बना रहे हैं। आज ट्रेन की रफ्तार और सुविधाएं दोनों बढ़ रही है। देश में वंदे भारत ट्रेनें चल रही है। जल्द ही बुलेट ट्रेन भी चलेंगी।ठहराव का समय
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सिनी स्टेशन पर ठहराव जनशताब्दी का एक्सप्रेस का ठहराव प्रायोगिक के तौर पर 6 माह के लिए दिया गया हैं। गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 08.05.2023 को सिनी स्टेशन 10:17 बजे पहुंचेगी और 10:19 बजे प्रस्थान करेगी।

· गाड़ी संख्या 12022बारबिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 08.05.2023 को 16:10 बजे सिनी स्टेशन पहुंचेगी और 16:12 बजे प्रस्थान करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *