Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

तिरूलडीह थाना प्रभारी के प्रयास से 5 गुम मोबाइलों को किया बरामद

सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह प्रभारी का प्रयास रंग लाया। आखिर थाना प्रभारी रितेश कुमार के प्रयास से खोया पाया गया। एक महीने के अंदर तिरूलडीह पुलिस सराहनीय पहल करते हुए एक साथ विभिन्न लोगों का 5 कीमती एंड्रॉयड स्मार्टफोन को खोज निकाला।

वहीं तिरूलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार द्वारा गुरुवार को गुम हुए सभी मोबाइलों को सभी को वापस कर दिया गया । बताया जा रहा है कि रामगढ़ का शकलधर महतो, चौड़ा का ऐसाउल्लह अंसारी , पुरूलिया का सौहेल अंसारी , बंदाबीर का काशीनाथ महतो, गितीलोता (आमदा) के अक्षम प्रधान का एंड्रॉयड स्मार्टफोन गुम होने का तिरूलडीह थाना में सुचना दर्ज कराया गया था , थाना प्रभारी के प्रयास से मोबाइल बरामद कर सभी को सही सलामत वापस कर दिया गया। मिलने का आश छोड़ चुके मोबाइल यूजर्सों में मोबाइल वापस मिलने से थाना प्रभारी एवं पुलिस प्रशासन का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि विभिन्न मोबाइल युजर्सो द्वारा थाना में सनहा दर्ज कराया था, जिसमें कारवाई करते हुए विभिन्न जगहों से मोबाइल बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि युजर्सो को अपना मोबाइल वापस किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *