Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर में रिलीज हुआ रितेश पांडेय का गाना “बांसुरिया”, कहा – भोजपुरी इंडस्ट्री में हैं बेहद संभावनाएं

*गाना “बांसुरिया” के रिलीज पर रितेश पांडेय ने बताया भोजपुरी को भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा*

*धमाल मचाने वाला है गाना “बांसुरिया” , कर देगा सबको झूमने पर मजबूर : बद्रीनाथ झा*

जमशेदपुर, 14 मई : भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय का नया भोजपुरी गाना “बांसुरिया” आज जमशेदपुर के साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में हुआ, जहां खुद रितेश पांडेय और सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा मौजूद रहे। गाना रिलीज के बाद रितेश पांडेय ने कहा कि भोजपुरी, भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली क्षेत्रीय भाषा है। तकरीबन 36 से 38 करोड़ लोग भोजपुरी बोलते हैं। बाँकी किसी भी क्षेत्रीय भाषा में इतनी स्ट्रेनथ नहीं है। हमारी भाषा समृद्ध है और हम तेजी से आगे जा रहे हैं। हमारी इंडस्ट्री में संभावनाएं बहुत हैं। भोजपुरी में अच्छे गाने आ गए हैं, ये आप पर निर्भर करता है कि आप क्या देखना – सुनना पसंद करते हैं। अगर हम अच्छी चीजों को प्रमोट करें। जागरूक हो कर हमें अच्छी चीजों को आगे बढ़ाना होगा। भोजपुरी में एक से बढ़कर एक फिल्में भी आ रही हैं।

Advertisement-

लिंक : https://youtu.be/HOGwkVvlrlQ

 

वहीं, गाना “बांसुरिया” के रिलीज के बाद सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ जाने कहा कि रितेश पांडेय का एक और धमाकेदार सॉन्ग ऑडियंस के समक्ष है। यह गाना सबों को झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने का म्यूजिक वीडियो डिस्को लाइट में शूट किया गया है, जो बेहद आकर्षक लग रहा है। बद्रीनाथ झा ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी हमने अपने ऑडियंस के लिए एक अच्छा कंटेन्ट लेकर आए हैं। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसकी पूरी शूटिंग यहीं जमशेदपुर में हुई है। हम आगे भी अपने प्रोजेक्ट्स को यहाँ लेकर आएंगे। उम्मीद है यह सबों को खूब नचाएगी और मनोरंजन का पारा बढ़ाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि इस गाने में रितेश पांडेय ने अच्छा काम किया है और हमने उनके साथ ही इस चैनल को शुरू किया था।

आपको बता दें कि गाना “बाँसुरिया” को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे प्रतिष्ठित कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। इस गाने को रितेश पांडेय ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। यह गाना तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में संजना मिश्रा की खूबसूरत केमिस्ट्री रितेश के साथ लोगों को बेहद पसंद भी आ रही है। वहीं रितेश पांडेय ने अपने इस गाने के लिए फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स से आशीर्वाद और प्यार मांगा है। रितेश पांडेय और प्रियंका सिंह के इस गाने का लिरिक्स प्रिंस सान दुबे ने लिखा है। म्यूजिक शुभम राज का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और विक्रम पासवान हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है। डीओपी महेश वेंकट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *