हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया
सरायकेला जिला के कुचाई थाना अंतर्गत पोड़ाडीह गीताकुटी निवासी राजू लोहार की पत्थर से कूचकर हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम मनु मुंडा उर्फ हाथी, शुरुमणि मुंडा और सनिका पाहन बताया जा रहा है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून से लगा पत्थर, मिट्टी और घटना के वक्त पहना हुआ कपड़ा बरामद किया है.कांड के उद्भेदन में दलभंगा ओपी प्रभारी सन्नी टोप्पो, एएसआई विनोद कुमार माझी, उपेंद्र पाठक, हवलदार रामेश्वर पूर्ति, सैप 168 सूबेदार रूपलाल, अवर निरीक्षक श्रवण कुमार राय शामिल थे.
Revealing the case of stone pelting of Raju Lohar, a resident of Podadih Geetakuti under Kuchai police station of Seraikela district, the police have arrested three crime personnel and sent them to judicial custody. The name of the crime personnel arrested by the police is Manu Munda alias Elephant, Shurumani Munda and Sanika Pahan are being told. Police have recovered blood stained stone, soil and cloth worn at the time of the incident. In the investigation of the incident, Dalbhanga OP in-charge Sunny Toppo, ASI Vinod Kumar Majhi, Upendra Pathak, Havaldar Rameshwar Purti, SAP 168 Subedar Rooplal, Under Inspector Shravan Kumar Rai was involved.
