Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अब बिहार बनेगा भारत का सबसे अमीर राज्य! यहां पर मिला सोना के भंडार

 

नई दिल्ली। अब बिहार भारत का सबसे अमीर राज्य बनने जा रहा है! क्योंकि यहां पर सोने और कायेला के भंडार मिले हैं। अब सोने और कोयला खोजने के लिए ड्रिलिंग की जा रही है। आपको बता दें कि बांका के कटोरिया प्रखंड के गांवों में जमीन के नीचे सोने के भंडार होने की संभावना है।
,सोने की खोज में भारत सरकार की टीम लगी हुई है। खुदाई के दौरान चमकीले पत्थर मिले हैं जिससें उम्मीदें और अधिक बढ़ गई है। भागलपुर में कोयले के 2 बड़े भंडार मिलने के बाद अब बांका में सोने का अपार भंडार मिलने की उम्मीद है। भू-वैज्ञानिकों की टीम लगातार जुटी हुई है। माना जा रहा है कि इन गांवों में जमीन के नीचे सोने का खजाना दबा है। सोना प्राप्त करने के लिए ड्रिल मशीन के जरिए करीब 100 फीट तक खुदाई की गई है और अब 650 फीट तक खुदाई की जाएगी।

*खुदाई में चमकीले पत्थर मिले*

बिहार के बांका में खुदाई से निकल रहे पत्थर और मिट्टी को लैब टेस्ट के लिए जमा किया जा रहा है। आपको बता दें कि कई महीनों से केंद्रीय और राज्य स्तर की भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण टीमें लगातार स्टडी कर रही हैं। इन्हें यकीन है कि कटोरिया प्रखंड के गांवों में सोने का अपार भंडार मिल सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि खुदाई के दौरान निकल रहे पत्थरों की चमक भी अलग तरह की है। अब जीएसआई की टीमें अलग-अलग जगहों से नमूने इकट्ठे कर रही है। पिछले 4 दिनों से विभिन्न प्रकार की मशीनों से खुदाई की जा रही है। हालांकि, जिला खनन पदाधिकारी कुमार रंजन ने मीडिया बताया कि खुदाई से निकले सामान की लैब में जांच करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

*अंग्रेजों ने भी की थी खुदाई*

बिहार के जयपुर थाना क्षेत्र के लकरामा पंचायत के चंदेपट्टी गांव में सोना मिलने की उम्मीद है। जबकि कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासिनी पंचायत के बाघमारी गांव में भी अभ्रक सहित कीमती खनिज पदार्थ मिल सकते हैं। इसको लेकर 4 जगहों को चिह्नित करके जीएसआई की टीम जांच कर रही है। बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के अलग-अलग गांवों में जमीन के अंदर सैकड़ों टन सोना सहित कीमती खनिज होने का पता चला है।

*बांका की बंजर जमीन के नीचे सोने का खजाना*

कहा जा रहा है कि बांका की इस बंजर धरती के नीचे सोने का खजाना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंग्रेजों के वक्त भी इस जगह खुदाई हुई थी। लेकिन तब अत्याधुनिक मशीनें नहीं होने की वजह से खुदाई नहीं हो सकी थी। उस समय भी अंग्रेज अपने साथ चमकीले पत्थरों के टुकड़े ले गए थे। अब भू-वैज्ञानिक लेंस और दूरबीन की सहायता से इन्हीं चमकीले पत्थरों का स्टडी कर रहे हैं।

*कोयला भी मिली*

यहां पर भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम अलग-अलग तरह की मशीनों से खुदाई कर रही है। हाल ही में भागलपुर जिले में 2 कोयला खदानों का भी पता लगा था। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कोयला भंडार और बेहतर हो जाएगा। मिर्जागांव और लक्ष्मीपुर में दो नए कोयला खदानों की पहचान की गई है। इन खदानों में इतना कोयला है कि 25-30 सालों तक खनन चलता रहेगा।

New Delhi. Now Bihar is going to become India’s richest state! Because deposits of gold and coal have been found here. Now drilling is being done to find gold and coal. Let us tell you that there is a possibility of gold reserves under the ground in the villages of Katoria block of Banka.
Indian government team is engaged in search of gold. Bright stones have been found during the excavation, due to which the expectations have increased further. After getting 2 big deposits of coal in Bhagalpur, now it is expected to get huge deposits of gold in Banka. The team of geologists is constantly engaged. It is believed that the treasure of gold is buried under the ground in these villages. To get gold, about 100 feet has been excavated through drill machine and now it will be excavated up to 650 feet.

Shiny stones found in excavation

The stones and soil coming out of the excavation in Bihar’s Banka are being deposited for lab test. Let us tell you that for many months, the geological survey teams of central and state level are continuously studying. They are sure that immense reserves of gold can be found in the villages of Katoria block. It is being said that the brightness of the stones coming out during the excavation is also different. Now GSI teams are collecting samples from different places. Digging is being done with different types of machines for the last 4 days. However, District Mining Officer Kumar Ranjan told the media that the situation would be clear only after examining the excavated material in the lab.

The British had also excavated

Gold is expected to be found in Chandepatti village of Lakrama Panchayat of Jaipur police station area of ​​Bihar. While precious minerals including mica can also be found in Baghmari village of Barwasini Panchayat of Katoria police station area. The GSI team is investigating by marking 4 places regarding this. Precious minerals including hundreds of tonnes of gold have been found underground in different villages of Katoriya block of Banka district.

The treasure of gold under the barren land of Banka

It is being said that there is a treasure of gold under this barren land of Banka. Local people say that this place was excavated even during the time of the British. But then due to lack of state-of-the-art machines, the excavation could not be done. At that time also the British had taken pieces of shiny stones with them. Now geologists are studying these shining stones with the help of lenses and binoculars.

*Coal also found*

Here the team of geological survey is digging with different types of machines. Recently 2 coal mines were also discovered in Bhagalpur district. In such a situation, it is believed that the coal reserves will get better in the coming days. Two new coal mines have been identified at Mirzagaon and Laxmipur. There is so much coal in these mines that mining will continue for 25-30 years.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *