ईचागढ़ – वृद्ध मादा हाथी की हुई मौत, पिछले 2 माह से बीमार चल रही थी हथनी
ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुटाम में सोमवार को सुबह एक वृद्ध मादा हाथी मृत अवस्था में मिली I वृद्ध हथनी की मृत्यु की खबर सुबह पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई, इसके बाद बड़ी संख्या में लोग उसे देखने पहुंचे I हथनी की मृत्यु की सूचना वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाई गई I जानकारी के अनुसार मादा हाथी झुंड से बिछड़ने के बाद अकेले उसी क्षेत्र में लंबे समय से रह रही थी I पिछले दो माह से वृद्ध हथनी बीमार चल रही थी और खाना-पीना छोड़ दी थी I वन विभाग ने बीमार हथनी के पीछे एक टीम को निगरानी के लिए रखा था I खाना-पीना छोड़ देने के बाद वन कर्मियों ने खाना और पाईप लगाकर उसके पास तक पीने के लिए पानी पहुंचाया गया था I
इस संबंध में फॉरेस्टर राधारमण ठाकुर ने बताया कि मृत मादा हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा I इसके साथ ही हथनी का बिसरा फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा, ताकि मादा हाथी की मृत्यु की सही कारणों की जानकारी मिल सके I उन्होंने बताया कि लावा, कुटाम के जंगली क्षेत्र में मादा हाथी लंबे समय से रह रही थी I हथनी के बीमार पड़ने के बाद वन विभाग की ओर से उसके निगरानी के लिए एक टीम को लगाया गया था I वन विभाग की ओर से हाथनी की हर पल की खबर रखी जा रही थी I उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के साथ पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंच रही है I पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार वन भूमि पर ही उसे मिट्टी में गाड़ दिया जाएगा I उन्होंने बताया कि विभाग के हथनी के मृत्यु के बाद विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है I

An old female elephant was found dead on Monday morning in Kutam of Ichagarh block area. The news of the death of the old elephant spread rapidly in the entire area in the morning, after which a large number of people came to see it. According to the information that was conveyed to the officials, the female elephant was living alone in the same area for a long time after being separated from the herd. For the last two months, the old elephant was running ill and had stopped eating and drinking. A team was kept behind it for monitoring. After giving up food and drinking, the forest workers had brought food and drinking water to him by pipe.
In this regard, Forester Radharaman Thakur said that the post-mortem of the dead female elephant will be done. Along with this, the remains of the elephant will be sent to the Forensic Lab, so that the exact reason behind the death of the female elephant can be known. He said that the forest area of Lava, Kutam The female elephant was living in the forest for a long time. After the elephant fell ill, a team was deputed by the forest department to monitor her. Every moment’s news of the elephant was being kept by the forest department. A team of doctors along with senior officials is reaching the spot for postmortem. After the postmortem, it will be buried in the forest land as per rules. He told that the department is investigating various aspects after the death of the elephant.
