Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

योग शिक्षक भर्ती निजी संस्थान द्वारा किए जाने पर शिक्षकों ने किया विरोध।

निजी संस्थान के वजाए सरकार की ओर से किया जाए भर्ती : योग शिक्षक।

निमडीह : सराइकेला खरसावां जिला के आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ट्राई नामक निजी संस्थान द्वारा पूरे जिले भर के योग शिक्षको को आयुष वेलनेस सेंटर में नियुक्त करने के साक्षात्कार किया जा रहा था। साक्षात्कार के लिए जिले भर से लगभग 40 योग शिक्षक पहुंचे हुए थे,संस्थान द्वारा गैर नियमावली के आधार पर साक्षात्कार के प्रक्रिया को चला रहे थे,जिसे लेकर योग शिक्षको ने आक्रोश व्यक्त किया साथ ही सभी योग शिक्षक मिलकर साक्षात्कार के खिलाप विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

Advertisement –

योग शिक्षको का कहना हे कि भर्ती प्रक्रिया आयुष मंत्रालय की और से होना चाहिए था,संस्थान हमारे काम के लिए सरकार से मोटी रकम बसूलेगा,हमारे मेहनत का कमाई सरकार संस्थान को क्यों दे रहे हे। योग शिक्षक के भर्ती प्रक्रिया सरकार की ओर से होना चाहिए अन्यथा हमेशा के लिए निजी संस्थान के लिए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही योग शिक्षको ने साक्षात्कार रोकने के लिए विभाग को आवेदन भी दिया हे। मौके पर जिले के सभी योग शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *