Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई में हुआ जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक वंचित लाभुकों को शौचालय देने पर किया विचार

खरसावां स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत कुचाई प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड के सभी मुखिया पंचायत सचिव एवं जल संहिया के साथ प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में एक प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत स्तर पर बनने वाले नाडेप टैंक सत्ता गड्ढा पर विशेष विचार विमर्श किया गया। वही बैठक में सभी मुखिया पंचायत सचिव एवं जलसहिया को निर्देश देते हुए कहा कि कुचाई प्रखंड स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड को ओडीएफ घोषित किया गया है।

परंतु वर्तमान समय पर ग्राम स्तर पर नए परिवार का अस्तित्व होता है। अथवा संयुक्त परिवार से लोग अलग नए घर का निर्माण उपरांत एकल परिवार के रूप में निवास करते हैं। साथ ही वैसे योग्य लाभुक सरकारी लाभ से वंचित है। लाभुक का चिन्हित व‌ सर्वे कर आवेदन भरकर प्रखंड मुख्यालय में जमा किया जाए ताकि वंचित योग्य लाभुकों को शौचालय की लाभ मिल सके।पंचायत स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत नाडेप टैंक सत्ता गड्ढा निर्माण हेतु पी एच डी एस बी एम से 70 प्रतिशत संचालित होगी जबकि ग्राम पंचायत 15 वित्त आयोग से 30‌ प्रतिशत योजना में संचालित होगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अशोक कुमार महतो कनिय अभियंता अश्वनी सरदार प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार कोडा प्रखंड समन्वयक जीयाउल हक रूगुडीह मुखिया करम सिंह मुंडा आरुवां मुखिया सरस्वती मींज छोटासेगोई मुखिया लुदरी हेंब्रम बारूहातु मुखिया रेखा मनी उरांव पोंडाकाटा मुखिया अनुराधा उरांव पंचायत सचिव राजकुमार साहू गदाधर सतपति आदि जल सहिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *