जिला सरायकेला खरसावां के विद्यालयों को 20 जून तक यू डाइस कार्य पूरा करने का निर्देश
यू डाइस प्लस से संबंधित आंकड़ों का संकलन कार्य पूरा नहीं होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने जिला के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को अपने प्रखंड के अंतर्गत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है मालूम है कि दिए गए निर्देश में कहा गया है की जिले के सभी कोटि के विद्यालय के द्वारा ई विद्या वाहिनी अंतर्गत यू डाइस चाइल्ड मैडेटरी आंकड़ा को पूरा किया जाना था किंतु अभी तक जिले के कोई विद्यालयों द्वारा इससे पूरा नहीं किया गया है कार्य पूरा नहीं करने वाले 25 निजी विद्यालय को सचिव द्वारा बंद किए जाने का निर्देश दिया गया है डीईओ ने सभी बीईईओ की अपने प्रखंड अंतर्गत यू डाइस कार्य पूरा नहीं करने वाले हैं विद्यालयों को 20 जून तक कार्य पूरा की जाने का निर्देश दिया है नियत समय में कार्य पूरा नहीं करने वाले निजी विद्यालयों का यू डाइस कोड को समाप्त किया जाएगा वही सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन मानदेय को अगले आदेश तक स्थगित रखा जाएगा जिले के 173 विद्यालयों में पूरा नहीं किया काम जिले के 173 विद्यालय द्वारा अभी तक यू डाइस मैडेटरी काम पूरा नहीं किया गया इसके तहत चांडिल प्रखंड के 26, गम्हरिया के 37, इचागढ़ के 40, खरसावां के 19, कुचाई के2. कुकड़ो के 1, नीमडीह 11, राजनगर के 9, और सरायकेला प्रखंड के 28, विद्यालयों द्वारा अभी तक मैडेटरी कार्य पूरा नहीं किया गया है इन सभी विद्यालयों को 26 जून तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है
