Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उत्कल बांधव समिति, कदमा जमशेदपुर में आज रज त्योहार का शुभारंभ हुआ

उत्कल बांधव समिति, कदमा जमशेदपुर में आज रज त्योहार का शुभारंभ हुआ।
इस मौके पर कार्यक्रम में जमशेदपुर से बड़ी संख्या में ओड़िया प्रेमी शामिल हुए
इस कार्यक्रम की शुरुआत उत्कल बांधव समिति के अध्यक्ष श्री विभूति भूषण मोहंती के स्वागत भाषण से हुई तत्पश्चात गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुआ

Advertisement –

तथा इस कार्यक्रम में छोटे बच्चे देबस्मिता, श्रीजिता वंदना, अंशिका, चमेली प्रयांजल, अर्पिता, अरुणा इप्शिता, समृद्धि शिवांगी, रितुपर्णा, पूनम और सोम्यादर्शिनी ने नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया और उड़िया महिलाओं ने पीठा और बडा अन्य व्यंजन सामग्री भी बनाई। तथा रज त्योहार से सभी को अवगत कराते हुए इप्सिता मंगराजी ने बताया कि रज त्योहार विशेष रूप से चार दिन तक मनाया जाता है प्रथम दिन हर स्त्रियां सिंगार करती है द्वितीय दिन रज संक्रांति रहता है तृतीय दिन भूमि पूजन रहता है तथा चौथे दिन भूमि की स्नान किए जाते हैं उस दिन हमारे जितने भी कृषक रहते हैं वह अपने हल की पूजा करते हैं और वे लोग तीन दिन तक हल नहीं करते है तीन दिन तक विश्राम करते हैं और विशेष रूप से रज त्योहार नारीशक्ति के सम्मान तथा हमारे किसान जो इतना मेहनत करते हैं उनके सम्मान के लिए यह त्यौहार मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन मोनालिसा दास और स्निग्धा मंगराज ने किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुप्रभा पांडा मोनालिसा दास, स्निग्धा मंगराज, जयश्री दास, कुनमुन दास, सस्मिता दास, बदंना पटनायक, रेखा मोहंती, ट्विंकल मंगराज, मीता महापात्रा, खम्समयी मोहंती का योगदान है। वहीं अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *