एक साल कार्यकाल पूरा होने से प्रखंड में पंचायत समितियों ने प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा को पौधा देकर सम्मानित किया गया
पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के मौजा पुरुनियाँ के जाने माने व्यक्ति खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह पश्चिम सिंहभूम प्रमुख संघ जिला अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ होनहागा,के एक साल कार्यकाल पूरा होने से प्रखंड में पंचायत समितियों ने प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा को पौधा देकर सम्मानित किया गया।
प्रखंड प्रमुख ने एक साल में बहुत से सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर कार्य किये है।योजनाओं के अतिरिक्त खूंटपानी प्रखंड के बहुत से असहाय लोगों को प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने मदद किये है,सड़क दुर्घटनाओं में लोगों को अस्पताल तक लाना,मरण मृत्यु में लोगों को आर्थिक मदद करना,बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचना,शिक्षा को लेकर स्कूलों का औचक निरीक्षण कर छात्राओं को मोटिवेशन करना,मिड डे मील का निरीक्षण कर सुचारू रूप से चलाने का निर्देश देना।बिजली की समस्याओं को धरातल पर लाना,ग्रमीणों के शिकायत पर बहुत से खराब जलमीनार चापानल को मरामती करवाना,ग्रमीणों के शिकायत पर खराब ट्रांसफार्मर प्रमुख के प्रयास से बदलना ,जन वितरण प्रणाली राशन डीलर को सही रूप से राशनकार्ड धारियों को राशन देने का निर्देश, आंगनवाड़ी में आंगनवाड़ी सेविका को सही रूप से बच्चों को पढ़ाने का निर्देश, आपदा से घरों को नुकसान हुए लोगों को मदद करना,बहुत से नेक कार्य के लिए खूंटपानी प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा जाने जाते है।प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा जनताओं का सेवा करना,शिक्षा स्वस्थ रोजगार पर विशेष ध्यान देना, चार साल के और कार्यकाल में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा ने कहा प्रखंड के दशा और दिशा बदलने का संकल्प लिया।मौके पर बामेया चोडा, मधु तियू,समुली कुई,राजश्री मेलगांडी।
