Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आजसू पार्टी की पंचायत स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन सिमला पंचायत का किया गठन अध्यक्ष मदन व मनोज बने सचिव

खरसावां:आगामी 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की रूपरेखा रणनीति व तैयारी को लेकर खरसावां प्रखंड क्षेत्र के सिमला पंचायत के सिनुडीह गांव में प्रखंड सचिव कार्तिक गोप की अध्यक्षता में आजसू पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। साथ ही बैठक में सिमला पंचायत का गठन किया गया‌ जिसमें सर्वसम्मति से मदन साहू को अध्यक्ष मनोज महाली को सचिव व आकाश महाली को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार साह एवं एसटी मोर्चा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रूप सिंह मुंडा उपस्थित हुए। मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्री साह ने कहा कि आजसू पार्टी गरीबों की पार्टी है। संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए प्रत्येक पंचायत गांव एवं बुथ को मजबूत कर आजसू पार्टी में कार्यकर्ता को शामिल कर पदाधिकारी व सदस्य बनाना है। ताकि अभी से ही चुनाव की तैयारी पर लग जाएं। वहीं एसटी मोर्चा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री मुंडा ने कहा कि हेमंत सरकार की मनमानी तानाशाही व जनता जान चुकी है। राज्य के भोले भाले आदिवासियों को हेमंत सरकार ठगने का काम किया है। आने वाले 2024 में जनता इसकी मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में आजसू ही एक पार्टी है। जो राज्य के गरीब आदिवासी व मूलवासीयों का विकास कर सकता है। वहीं खरसावां प्रखंड के श्रमिक संघ का विस्तार किया। जिसमें भोला महाली अध्यक्ष विनोद जोंको सचिव एवं अनिल महाली को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार साह एसटी मोर्चा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रूप सिंह मुंडा ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव बसंत कुमार महतो प्रखंड प्रभारी शंभू मंडल आलोक डे लखीराम महाली लाल महाली मंगल सुरेन कार्तिक महाली शिवचरण महाली मोहन महाली शिव शंकर महाली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *