Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आनन्द मार्ग के विजन सेंटर से चयनित 10मोतियाबिंद रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन 24जून को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा

कांड्रा आनन्द मार्ग आश्रम में आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल सराईकेला खरसवाँ एवं पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन हुआ जो सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला जिसमे 25मरीजो ने भाग लिया इनमे 10मोतियाबिंद के रोगी पाए गए एवं अन्य को चिकित्सा सलाह दिया गया । मोतियाबिंद पाए गये रोगियो को 24 जून को दोपहर 11बजे पूर्णिमा नेत्रालय भेजा जाएगा । शिविर का उदघाटन आनन्द मार्ग प्रचारक संघ सराईकेला खरसवाँ के भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन ने विज़न सेन्टर का शुभारम्भ आनन्द मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्दमूर्त्ति जी के प्रतिकृति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया उन्होंने कहा निःस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सेवा है ।सेवा दो प्रकार का होता है अस्थाई सेवा में जैसे नारायण सेवा करना बच्चों को किताब कॉपी बाँटना इत्यादि इसके अंतर्गत आता है जिससे अस्थाई रूप से नारायण को लाभ मिलता है किंतु यदि स्कूल भवन बनाना हॉस्पिटल बनाना निःस्वार्थ भाव से पेड़ पौधे का वितरण करना इत्यादि स्थाई सेवा में आते हैं जिसका लाभ लोगों को बहुत दिनों तक मिलता है। आनन्द मार्ग का प्रयास जनसाधारण का कल्याण करना है इसी कड़ी में यह विजन सेंटर है जिसमें जरूरतमंद लोगों का निःशुल्कआँख का चिकित्सा किया जा रहा है ।इस कार्यक्रम के सफल बनाने में पूर्णिमा नेत्रालय के डॉ संस्कृति सिंह, एवं आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से बसंत राम,प्रवेश गोप ,भर्तृहरि, जितेन बर्मन, सूर्य प्रकाश का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *