उत्क्रमीत उच्च विद्यालय अरुवां परिसर में नेहरू युवा केंद्र एवं विद्यालय परिवार के सौजन्य से योग कैंप लगाया गया
आज अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्क्रमीत उच्च विद्यालय अरुवां परिसर में नेहरू युवा केंद्र एवं विद्यालय परिवार के सौजन्य से योग कैंप लगाया गया जिसमें सैकडों बच्चे एवं ग्रामीण भाग लिए। योग गुरु तरूण सर द्वारा योग के महत्व को बताते हुए बच्चों के लिए लाभदायक सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपाल भारती, भ्रामरी, पद्मासन, सर्वांगासन, धनुरासन, मयूरासन, शवासन, गोमुखासन आदि का सरल तरीके से अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में मनोज बोयपाई, तरूण सिंह, राजेश मंडल, भगीरथ महतो, बुधनलाल मुंडा, गीतांजली महतो, कालेश्वर सरदार, रमेश बेहरा, अजय मिंज एवं सैकडों की संख्या में छात्र, छात्रा सम्मिलित हुए।
Advertisement –

