प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन बीजेपी नेता दीपक प्रकाश ने इमरजेंसी को बताया काला कानून
सरायकेला स्तिथ मारवाड़ी धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी जिला सरायकेला खरसावां के द्वारा प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया सर्वप्रथम उपस्थित गणमान्य लोगो के बिच आज ही के दिन लगे आपातकाल को याद करते हुए जिला भाजपा के द्वारा एक डोकोमेंट्री फाइल को दिखाया गया।डोकेमेंट्री के माध्यम से आपातकाल के काले दिनो को याद दिया गया
प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश ने अपने संबोधन में श्री रुद्र प्रताप सारंगी को याद करते हुए उनके इमरजेंसी के दौरान संघर्ष का बखान करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया

उन्होंने कहा इमरजेंसी में इंदिरा गांधी की सरकार ने सवा लाख लोगो को कैद किया था जिसमे 80 हजार लोग जनसंघ के थे,उन्होंने उपस्थित लोगो से कहा प्रबुद्ध लोग समाज को दिशा देने का काम करते है। साथ ही उन्होंने पदमश्री छऊ गुरु शसधर आचार्या को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। अपने स्वागत भाषण में जियाधयक्ष विजय महतो ने कहा की प्रबुद्ध जन समाज के इंजन होते है इस वजह से उनकी जिम्मेदारियां भी बड़ी है आप से आग्रह है की आप अपने संपर्क के लोगो को जागरूक करें। बरिष्ट अधिवक्ता श्री केपी दुबे ने अपने संबोधन में कहा अमेरिका में मोदी जी का जैसा सम्मान हुआ वह हम सब को गौरवान्वित करता है।
Advertisement –

उसके बाद डॉक्टर पी.के पति ने अपने संबोधन में कहा भाजपा के डीएनए में देशभक्ति है जिला भाजपा को बार बार प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन करना चाहिए। सरायकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री प्रदीप चौधरी जी ने अपने संबोधन में कहा मोदी सरकार ने जीएसटी लाकर व्यापारियों के हित में बड़ा काम किया है। रमेश हांसदा ने कहा पटना में विपक्षी दल प्रधानमंत्री मोदी को हटाने के लिए मीटिंग कर रहे है।गणेश महाली ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगो को याद दिलाया की आज ही के दिन इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी, आज वही कांग्रेस घोटाला करने वाले दलों को साथ लेकर लोकतंत्र को बचाने का स्वांग कर रही है।आज के कार्यक्रम में श्री जे बी तूबीत,श्री विनोद श्रीवास्तव,उदय सिंहदेव,शैलेन्द्र सिंह,श्रीमती मीनाक्षी पटनायक रामनाथ महतो कर्नल आर पी सिंह श्रीमती सारथी महतो कैप्टन सुखदेव सिंह शकुंतला महली राकेश सिंह राजा सिंहदेव जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा मंजू बोदरा श्रीमती रीता दुबे बद्री दरोगा अमित सिंहदेव सूर्या देवी पिंकी मोदक सोहन सिंह राजकुमार सिंह मनोज तिवारी निरंजन मिश्रा ब्रह्मानंद झा उपस्थित रहें।कार्यक्रम पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम के प्रभारी श्री मनोज चौधरी ने मंच का संचालन किया तथा धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा ने किया।
