एक छोटी बच्ची अस्मिता तियू को जहरीला सांप ने डस लिया
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बाड़ाचीरू पंचायत के गिंडीमुंडी गांव में 6 बजे शाम को एक छोटी बच्ची अस्मिता तियू को जहरीला सांप ने डस लिया आनन-फानन में उसके माता पिता और भाई ने सदर अस्पताल चाईबासा इलाज के लिए लाया गया, मौके पर खूंटपानी प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा को भी फोन के माध्यम से सूचना दिया गया, मौके पर प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा भी सदर अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से मिलकर बच्ची के उचित इलाज के लिए कहा, सही समय पर बच्ची को अस्पताल लाया गया, बच्ची का स्थिति अभी खतरे से बाहर है। प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा ने माता पिता को धन्यवाद देते हुए कहा झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं रहने के कारण बच्ची का स्थिति खतरे से बाहर है।
