विधायक ने उठाया कोल्हान आवासीय विद्यालय निर्माण शीघ्र करने का मामला
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के शून्यकाल मैं कहा खूंटपानी मीजीडिका में नेतरहाट विद्यालय के तर्ज पर कोल्हान आवासीय विद्यालय के निर्माण हेतु स्थल चयन किया गया है विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से यह मांग की की उपरोक्त स्थल पर स्थल कोल्हान आवासीय विद्यालय का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाए साथ ही झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तारांकित प्रश्नकाल में सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां, कुचाई, दलभगा, व बडाबामबो, स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय संचालित है चारों पशु चिकित्सालय एकमात्र पशु चिकित्सा पदाधिकारियों पर निर्भर है जिसके कारण संबंधित क्षेत्र के पशुपालकों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है क्या सरकार अलग-अलग पशु चिकित्सकों को पद पर स्थापित करने का विचार रखती है जिस पर सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि पशु चिकित्सकों की कमी के कारण प्रभार देकर कार्य करवाया जा रहा है |
Advertisement:

