Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के कुंदा सिंगी गांव में लगा 100 KVA का ट्रांसफार्मर, विधि विधानपूर्वक हुआ उद्घाटन

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत कुंदा सिंगी गांव में नया 100 केवी बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन गांव के गौतम प्रधान, गोविंद चंद्र प्रधान विश्वजीत प्रधान संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काट कर विधि विधान पूर्वक पूजा करके उद्घाटन किया। भाजपा जिला मंत्री विश्वजीत प्रधान ने बताया कि पिछले दिनों गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा था। गांव के लोगों के द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को सूचना दिया गया।

जिला परिषद अध्यक्ष ने सूचना पाते हैं बिजली विभाग अधिकारियों पत्र के माध्यम से अवगत किया तत्पश्चात उनकी प्रयास से गांव में नया ट्रांसफार्मर आज उद्घाटन किया गया। गांव में जैसे ही बिजली रानी आई गांव वालों ने जिला परिषद अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवित्र प्रधान, दिया नदी प्रधान, शत्रुघ्न प्रधान, रीथीध्वज प्रधान गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *