Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

तामुलिया मे फिर दिख रहा भू माफियाओं का आतंक

जमशेदपुर मे भू माफियाओ का आतंक फिर दिख रहा है, शहर से सटे तामुलिया क्षेत्र मे ऐसा मंजर देखने को मिल रहा है जहां जमीन के मालिक को भू माफिया द्वारा जमीन पर निर्माण करने से रोका जा रहा है साथ ही स्थानीय थाना पुलिस भी भू माफिया का साथ दे रहे हैँ।

बताया जाता है की हरेराम सिंह नामक व्यक्ति ने वर्ष 2011 मे 231 एकड़ जमीन तमुलिया मे चार करोड़ मे ख़रीदा था, जिसका रिजेस्ट्री एवं मयूटेसन 2017 में हो चूका है और जमीन के सारे दस्तावेज़ उनके पास मौजूद है लेकिन जब वें अपने जमीन पर निर्माण करने जा रहे हैँ तब उन्हें भू माफिया द्वारा रोका जा रहा है साथ ही उन्हें डराया धमकाया भी जा रहा है।

उन्होंने प्रेस वार्ता कर कहा की स्थानीय थाना पुलिस भी भू माफिया हाफिज का साथ दे रही है, उन्होने प्रशासन के आला अधिकारियों से उन्हें न्याय दिलवाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *