Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी 32 वर्षीय गोविंद सोरेन के असामयिक निधन पर शोकसभा का आयोजन

सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने जिले के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी 32 वर्षीय गोविंद सोरेन के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया।

खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में एक शोक सभा का आयोजन कर जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने 2 मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। बता दें कि जिले के प्रख्यात खिलाड़ी रहे गोविंद सोरेन अपने हंसमुख स्वभाव के करण अपने साथियों में बेहद लोकप्रिय थे। अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र छोड़ गए है।

आज आयोजित शोक सभा में डीएस ए सचिव मो दिलदार, पिनाकी रजन पति, प्रशिक्षक संजय सुंडी, युगल किशोर पूर्ति, मधुसूदन सामद, हेमंत ताम सीय, हेमंत कुमार गोप, जयप्रकाश बिरुली, दिकू हेंब्रम, विशाल महतो सहित कोई खिलाड़ी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *