Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा न्याय मार्च रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला गया।

मुख्यमंत्री प्रतिनिधि सानंद आचार्य के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 4:30 बजे यह रैली नगर के देहुरीडीह चौक से निकाल गई। इसके बाद यह रैली हंसाहुड़ी ,बिरसा चौक, कोड साईं एवं नगर के अन्य मोहल्ले का भ्रमण कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई । इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया गया कि झारखंड में केंद्र सरकार द्वारा किस तरह है आदिवासियों पर अत्याचार किया जा रहा है ।

जब जब राज्य सरकार आदिवासियों के हित में कुछ अच्छा करने के लिए आगे बढ़ती है तब- तब केंद्र सरकार ईडी की धमकी देकर आदिवासियों के विकास को रोकना चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और आने वाले दिन में इसका बदला अवश्य लेगी। इस दौरान लिपू महंती, बडाबाबु सिंहदेव, दिनेश साथुआ ,केदार अग्रवाल, सपन कमिला,रवि गुप्ता, एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *