सर! कैम्प का आयोजन कर आधार कार्ड में जन्म तिथि का त्रुटि सुधार किया जाय…
सरायकेला: भाजपा के नगर महामंत्री सह सामाजिक कार्यकर्ता सुमित चौधरी ने जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर आधार कार्ड में जन्मतिथि के त्रुटि को सुधार करते हुए वृद्धा पेंशन चालू करने का आग्रह किया। सुमित चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नगर भाजपा के द्वारा बूथ चलो अभियान चलाया गया था।

जिसमें अधिकतर मोहल्ला खास करके हाटटोला स्थित लक्ष्मी मंदिर के पास के मोहल्ला में वृद्धा पेंशन प्राप्त करने में हो रही समस्या के बारे में बताया गया। लोगो ने बताया उनका वास्तविक उम्र 50 से 60 साल है लेकिन आधार कार्ड में आयु 40 से 45 साल दर्ज है। जिसके कारण उन्हें पेंशन समेत कई योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहस्य है। बताया पहले जब आधार कार्ड बनाए जाते थे उस वक्त बगैर जन्म प्रमाण पत्र के ऑपरेटर द्वारा अपने स्तर से उम्र भर दिया गया है जिसके कारण बहुत सारे लोगों का जन्म वर्ष गलत छप गया है।

इन बुजुर्ग लोगो के पास किसी प्रकार का जन्म प्रमाण पत्र नही होने से आधार कार्ड के उम्र में सुधार भी नही हो पा रहा है। उन्होंने डीसी से नगर पंचायत क्षेत्र में कैम्प का आयोजन कर ऐसे बुजुर्ग लोगो के आधार कार्ड में उम्र के त्रुटि को सुधार करने का आग्रह किया ताकि लोगो को पेंशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ मिल सके।
