जेबीकेएसएस ने खरसावां विस क्षेत्र के सभी प्रखंडों में प्रखंड कमेटियों का किया विस्तार
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मध्यनजर खरसावां विधानसभा क्षेत्र के सभी पांच प्रखंड के सभी प्रखंड कमेटियों का विस्तार कर लिया है साथ ही आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को गंभीरता से लड़ने के लिए रूपरेखा भी तैयारी कर ली गई है।

रविवार जेबीकेएसएस के कोल्हान प्रमंडल के महामंत्री नवीन महतो एवं केंद्रीय महासचिव सिरजोन हाईबुरू (स्वयं) के नेतृत्व में सरायकेला जिला कार्यालय के प्रांगण में सभी पांच प्रखंड सरायकेला, खरसावां, कुचाई, गम्हारिया और खू़ंटपानी के प्रखंड कमेटियों का विस्तार किया गया है। वहीं सरायकेला प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष-पोली हो, उपाध्यक्ष-महादेव महतो, सदानंद प्रधान, गुरवा महतो, सचिव-रमेश करवां और मीडिया प्रभारी-शैलेंद्र महतो, खूंटपानी प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष-मिथिलेश बानरा, उपाध्यक्ष-रविंद्र बनरा, सचिव-सतीश जमुदा और मीडिया प्रभारी मधु बनरा, कुचाई प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष-बबलू सोय, उपाध्यक्ष-रमाशंकर महतो, दिनेश महतो, सचिव-शैलेंद्र महतो, खरसावां प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष-तपन महतो उपाध्यक्ष-सुखराम सोय, मनोज बनर्जी, मंगल दास, अजय महतो, सुब्रतो महतो, पिंटू महतो, सचिव-महेश महतो और मीडिया प्रभारी-सुमित महतो, लक्ष्मण हेम्ब्रोम, गम्हारिया प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष-विजय महतो, उपाध्यक्ष-श्यामसुंदर महतो, गौरव महतो सचिव-हरीश महतो, मीडिया प्रभारी-जयकिशन महतो, आकाश महतो को सर्वसमिति से मनोनीत किया गया है।
