भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में चक्रधरपुर में निकाली गई विशाल मोटरसाइकिल रैली, खुली वाहन पर गीता कोड़ा ने हाथ जोड़कर लोगों से मांगा समर्थन
लोकसभा चुनाव पांचवे चरण का प्रचार की आखिरी दिन भाजपा ने विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन कर अपनी शक्ति के प्रदर्शन किया। मोटरसाइकिल रैली में हजारों की संख्या में युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले और शहर की सड़कों पर जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान नरेंद्र मोदी जिंदाबाद , गीता कोड़ा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार सिंहभूम के भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के अगुवाई में शनिवार को हजारों की संख्या मोटरसाइकिल पर सवार युवा पोड़ाहट स्टेडियम में जुलूस निकाला गया। जुलूस में खुली वाहन पर भाजपा गीता कोड़ा, मालती गिलुवा ने हाथ जोड़कर लोगों से समर्थन मांगा। जुलूस प्रखंड कार्यालय ,भरत सिंह चौक , पवन चौक, रेलवे ओवर ब्रिज ,कुसुमगंज, त्रिशूल चौक , प्रेम निवास होते हुए पोटका पहुंची। जगह-जगह चौक चौराहा पर महिलाओं के द्वारा पुष्प बरसा कर भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का अभिनंदन किया।

रैली के दौरान पूरा माहौल भगवा रंग में तब्दील दिखा। जुलूस में एक मोटरसाइकिल तक लंबी रहा। इसमें पर टोटो पर काफी संख्या में महिला भी शामिल थी। जुलूस में पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, विजय मेलगडी भूषण पाटपिंगुवा, सुरेश साव, समरेश सिंह, शेष नारायण लाला, राजेश गुप्ता, भाजपा नेत्री मालती गिलूवा ,विमल प्रसाद, रीता सुमरुई, देवेन मंडल , अभिजीत भट्टाचार्य, विश्वजीत चटर्जी , संजय पासवान के साथ सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
