Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में मतदान करने की अपील

खूंटी संसदीय क्षेत्र के प्रखंड गम्हरिया के अंतर्गत सिहपुर बाधडीह झापडागुडा टेटीपीसी गीहीरा गांव गांव में भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पत्नी मेरा मुंडा एवं जिला सरायकेला खरसावां के भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव के नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से संवाद किया खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मौके पर श्रीमती मुंडा ने कहा कि भाजपा अपने वादी की लेकर हमेशा प्रतिबद्ध रही है। कांग्रेस ने क ई सालों से महिलाओं के 33 फिसदी आरक्षण आरक्षण बिल की लटका रखा था। लेकिन मोदी सरकार ने नारी शक्ति बंदन अभिनंदन पास कराकर उन्हें सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने वाली सरकार को हमें फिर से जिताना है। फिर से मोदी सरकार बनाना है श्रीमती मुंडा ने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जो वादा करती है उसे पूरा करने का दम खम भी रखती है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ने कहा की केंद्र में अटल जी के सरकार ने अलग झारखंड राज्य बनाकर अपना वादा निभाया।

विकसित खूंटी व विकसित भारत के लिये भाजपा को जिताने की अपील की। इसके लिए आगामी 13 म ई को कमल में बटन दबाकर अर्जुन मुंडा को जिताने की अपील की इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के बिमल साहु, अभिषेक आचार्य, सुभाष आचार्य, मिनाक्षी सिंह देव, नबकिशीर महती, कालिपीडी महती, कृष्ण दास बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *