कोल्हान एकता मंच व झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति हेसा की संयुक्त बैठक हुई।
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के नीलमोहनपुर में मंगलवार को आदिवासी हो समाज महासभा,आदिवासी हो युवा महासभा,मानकी मुंडा संघ,कोल्हान एकता मंच व झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति हेसा की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में संविधान की अनुच्छेद 345,346,347 पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में हो भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर जंतर मंतर दिल्ली में आहूत आंदोलन में शामिल होने के लिए तैयारियों पर विचार विमर्श करते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगो को दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में वारंग क्षिति लिपि का ग्राम स्तर पर प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रो चांददमनी कुंकल,गोपीनाथ सुरेन, गणेश गागराई,विष्णु बानरा,कोल झारखंड बोदरा, लखन देवगम, सुनील गोडसरा, विष्णु तियु,दूबु समद व अशोक समेत अन्य उपस्थित थे।
Seraikela: A joint meeting of Adivasi Ho Samaj Mahasabha, Adivasi Ho Yuva Mahasabha, Manki Munda Sangh, Kolhan Ekta Manch and Jharkhand Andolankari Samman Samiti Hesa was held at Nilmohanpur in Seraikela block on Tuesday. Article 345, 346, 347 of the Constitution was discussed in detail in the meeting. In the meeting, it was decided to take maximum number of people of the society to Delhi while discussing the preparations to join the agitation called at Jantar Mantar Delhi for the demand of inclusion of Ho language in the eighth list of the constitution. In the meeting, it was decided to spread the publicity of Warang Kshiti script at the village level. Prof. Chanddamani Kunkal, Gopinath Suren, Ganesh Gagarai, Vishnu Banra, Kol Jharkhand Bodra, Lakhan Devgam, Sunil Godsara, Vishnu Tiyu, Dubu Samad and Ashok and others were present on the occasion.
