Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गायक अजीत अमन की नई बोलबम वीडियो एलबम ‘हरियर…हरियर चूड़ी’ का पोस्टर जारी

जमशेदपुर : गायकी की दुनिया में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे गायक अजीत अमन एक के बाद एक नया वीडियो एलबम बना रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एक नया सावन का बोलबम गीत ‘हरियर…हरियर चूड़ी’ का पोस्टर सोनारी स्थित भूतनाथ मन्दिर में रिलीज किया गया। इस अवसर पर कई कलाकार उपस्थित थे। इस वीडियो एलबम के निर्माता अवनीश श्रीवास्तव ( नेहिश) और निशांत कुमार (संगीतास) है। वहीं इसके निर्देशक अमित राज और गीतकार अनिल पुजारी है।इस वीडियो एलबम में गायक अजीत अमन के साथ कई फिल्मों व वीडियो में काम कर चुकी मॉडल लिसा वर्मा दिखाई देगी।

अबतक एक दर्जन से अधिक वीडियो एलबम कर चुके अजीत अमन देश के महान उद्योगपति रतन टाटा, शहीद विपिन रावत और महेंद्र सिंह धोनी पर गीत गाकर सुर्खियां बटोर चुके है। बॉलीवुड के महान प्ले बैक सिंगर उदित नारायण को अपना आदर्श मानने वाले गायक अजीत अमन ने बताया कि भगवान शिव का महीना सावन की खुमारी शिव भक्तों पर खूब देखने को मिल रही है। चारों तरफ कांवरिया से लेकर शिवभक्त झूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका गाया गीत लोगों को खूब पसंद आयेगा। ‘हरियर…हरियर चूड़ी’ वीडियो को यूट्यूब के अजीत अमन एंटरटेनमेंट पर चौथे सोमवारी के पहले रविवार को लांच किया जायेगा। अजीत अमन ने बताया कि भगवान भोले नाथ की भक्ति में जो मजा है वह कहीं और नहीं। उन्होंने बताया कि यह गीत भोलेनाथ के भक्तों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस गाने में देवघर मेला का वर्णन है। इस वीडियो में एक साली अपने जीजा से देवघर मेला घुमाने की जिद्द करती है। वीडियो में इसे शानदार तरीके से फिल्माया गया है।
———————–
वीडियो में काम करने वाले कलाकार
आपको बता दें कि इस गीत ‘हरियर…हरियर चूड़ी’ को अजीत अमन ने गाया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में अजीत अमन के साथ लिसा वर्मा नजर आयेगी। संगीतकार युवराज अनुभव और गीतकार अनिल पुजारी हैं। निर्देशक अमित राज, डीओपी सत्यम तिवारी है। स्टोरी अमित तिवारी, रिकॉर्डिंग टाटा नगर के एमएम स्टूडियो में हुआ है। रिकॉर्डिंग मिक्सिंग मास्ट्रिंग जितेंद्र कुमार ने किया है। वहीं सहयोग में शहर के जाने माने फिल्ममेक मेकर उदय साहू,अनिल पांडे, पुष्पेंद्र, मनोज पांडे, आलोक राज सिंह,मनोज यादव रणधीर सिंह, रानु भारती है।

Jamshedpur: Singer Ajit Aman, who is growing very fast in the world of singing, is making new video albums one after the other. In this episode, on Wednesday, the poster of a new Sawan’s Bolbam song ‘Hariyar… Hariyar Chudi’ was released at Bhootnath Temple in Sonari. Many artists were present on this occasion. The producers of this video album are Avneesh Srivastava (Nehish) and Nishant Kumar (Sangeetas). While its director is Amit Raj and lyricist is Anil Pujari. Model Lisa Verma, who has worked in many films and videos with singer Ajit Aman, will be seen in this video album.

Ajit Aman, who has done more than a dozen video albums till now, has made headlines by singing songs on country’s great industrialists Ratan Tata, Shaheed Vipin Rawat and Mahendra Singh Dhoni. Singer Ajit Aman, who considers Bollywood’s great playback singer Udit Narayan as his ideal, told that the devotees of Lord Shiva are seeing a lot of excitement in the month of Sawan. From Kanwariya to Shiva devotees are swinging everywhere. He said that people would like the song sung by him. The video ‘Hariyar…Hariyar Chudi’ will be launched on YouTube on Ajit Aman Entertainment on the first Sunday of every 4th Monday. Ajit Aman told that there is no joy anywhere else in the devotion of Lord Bhole Nath. He told that this song is dedicated to the devotees of Bholenath. He said that the Deoghar fair is described in this song. In this video, a sister-in-law insists her brother-in-law to take her to Deoghar fair. It is beautifully shot in the video.
,
video artist
Let us tell you that this song ‘Hariyar… Hariyar Chudi’ is sung by Ajit Aman. Lisa Verma will be seen alongside Ajit Aman in the music video of the song. Music composer is Yuvraj Anubhav and lyricist is Anil Pujari. Director is Amit Raj, DOP is Satyam Tiwari. Story Amit Tiwari, Recording done at MM Studio, Tata Nagar. Recording Mixing Mastering done by Jitendra Kumar. In the same cooperation, the city’s well-known filmmakers Uday Sahu, Anil Pandey, Pushpendra, Manoj Pandey, Alok Raj Singh, Manoj Yadav Randhir Singh, Ranu Bharti.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *