Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गोविन्दपुर हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर एक पुरुष और दो बच्चों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर के गोविन्दपुर हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर एक पुरुष और दो बच्चों की मौत हो गयी. जिसका अब तक पहचान नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि गोविंदपुर रेलवे हॉल्ट के पास सुबह करीब चार बजे एक ट्रेन पार हुई. वही पोल संख्या 242/सी के पास ट्रेन से कटने से मौत हुई इसमें दो बच्चे और एक पुरुष शामिल थे. इसकी पहचान की कोशिश कि जा रही है, सभी शव को एमजीएम मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है. रेल पुलिस और गोविंदपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *