Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर में माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा, तैयारियों की समीक्षा कर सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आगामी दिनांक 16 जून 2024 को फुटबॉल मैदान मतकामडीह, राजनगर में प्रस्तावित शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारीयों का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम मे माननीय मुख्यमंत्री के आवागमन, हेलीपेड, बेरीकेटिंग, वाहन पार्किंग, यातायात परिचालन, कार्यक्रम स्थल पर लाभुकों की बैठने की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं चलन्त शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था आदी का जायजा ले सम्बन्धित पदाधिकारी को सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करनें के निर्देश दिए।मौक़े पर उपरोक्त के अलावे प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर श्री मलय कुमार, अंचलधिकारी राजनगर श्री हरीश चंद्र मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार, विभिन्न विभाग का कार्यपालक अभियंता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *