आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी के नेतृत्व में “वृक्ष मित्र मंडली” द्वारा बृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

आज आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी के नेतृत्व में पुनः “वृक्ष मित्र मंडली” के द्वारा बृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में बरगद,नीम,आम,जामुन,महोगिनी,कटहल,बेल जैसे कुल 50 पौधे जाली सहित लगाये गये,श्री टुन्नू चौधरी ने कहा सबसे ख़ुशी की बात है पिछले महीने की शुरुआत में हमारे मंडली द्वारा लगाये सभी पौधे लग कर कुछ बड़े भी हो गये है ।उन्होंने कहा यह निर्णय लिया गया है कि हमारे “वृक्ष मित्र मंडली” के द्वारा आने वाले समय में जयप्रकाश उद्यान के अलावा ग्रिन आदित्यपुर लक्ष्य के साथ आदित्यपुर के अन्य स्थानों पर भी वृक्षारोपण किया जायेगा।

भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा हमारी मंडली द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि आने वाले प्रत्येक रविवार को सभी पौधा लगे जाली से खर पतवार की सफ़ाई की जायेगी, साथ ही इन पौधों को बचाने के हर संभव प्रयास किये जायेंगे ।आज के पुनीत कार्य में प्रमुख रूप से राकेश मिश्रा, टाटा वर्कर्स यूनियन के धर्मेन्द्र उपाध्याय,अजय ओझा,लाली पांडे,अजय मिश्रा,मन्नु तिवारी,सनोज सिंह,अनुज भैया,उमेश सिंह,राजीव मोहन सिंह,संजय शर्मा,संतोष सिन्हा,नवीन पांडे,अशोक मिश्रा,संतोष ठाकुर,बिजय बर्मा,आनंद,सत्यप्रकाश सिंह,संजय चौधरी,रवींद्र यादव,सहित अनेक लोगों की सहभागिता रही ।
