विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दुमटाड ईचागढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित हुए भाजपा नेता विनोद राय

विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर दुमटाड ईचागढ़ प्रखंड में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता विनोद राय उपस्थित होकर सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में उन्होंने समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले आदिवासी लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विनोद राय ने कहा आदिवासियों की जीवन शैली से हमें कोई प्रकार को सीख मिलती है जो कहीं और से नहीं मिल पाएगी उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज हमारे समाज की जड़ है किसी भी समाज के विकास के लिए उसके जड़ का मजबूत होना जरूरी है प्राकृतिक पर्यावरण की पहचान आदिवासी समाज से है।

राय ने कहा कि वर्तमान समय में आदिवासी युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वह आत्मनिर्णय कर किसी प्रकार से आदिवासी समाज का विकास सुनिश्चित करेंगे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

